मातृत्व अभियान के तहत 27 महिलाओं की जांच
सोमवार को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 27 महिलाओं की जांच की गई। एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर एएनसी कार्य किया। डॉ शंकर बैठा ने बताया कि सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी मातृत्व सुरक्षा जांचें होंगी।

पताही। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 27 महिलाओं की जांच की गई। जांच के लिए एएनएम सोनम कुमारी, बबली कुमारी, अनुराधा कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी को एएनसी कार्य में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक लगाया गया था। स्वास्थ्य मैनेजर राजकुमार और अन्य कर्मी भी सहयोग में उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर बैठा ने बताया कि पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओ की जांच की जाती है। इसके लिए सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर भी एएनसी की जांच होंगी । जहा संबंधित सीएचओ, जीएनएम, स्टाफ, नर्स आदि अपने अपने केन्द्र पर कार्य करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


