ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबीज वितरण का किया भौतिक सत्यापन

बीज वितरण का किया भौतिक सत्यापन

मधुबन | निज संवाददाता पीपीएम पटना के कृषि उपनिदेशक ब्रजेश मिश्रा ने शुक्रवार को...

बीज वितरण का किया भौतिक सत्यापन
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 22 Oct 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन | निज संवाददाता

पीपीएम पटना के कृषि उपनिदेशक ब्रजेश मिश्रा ने शुक्रवार को कृष्णानगर पंचायत में आकस्मिक फसल धान बीज वितरण का भौतिक सत्यापन किया। इस क्रम में उन्होंने इस योजना से खेतों में लगी धान की फसल का स्थलीय जायजा लिया।

किसान प्रेम शंकर कुमार यादव,जीतेन्द्र कुमार,छठू राय, दिलीप कुमार यादव,संभा देवी,वीरेन्द्र कुमार की खेतों में लगी धान की फसल की उन्होंने जांच की। बताया कि इस योजना से किसान लाभान्वित हुए हैं। वहीं किसानों ने बाढ़ व वर्षा से हुई धान की फसल की क्षति की जानकारी दी।

कहा कि पूर्व की धान की खेती को बाढ़ ने लील लिया। वहीं अंतिम समय में हुई वर्षा ने दूसरी बार की गयी धान की खेती को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कृषि कार्यालय को बाढ़ व वर्षा से हुई धान की फसल की क्षति का आकलन कर जांच प्रतिवेदन शीघ्र देने का निर्देश दिया गया है। ताकि किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिया जा सके। मौके पर कृषि समन्वयक अनिल कुमार,किसान सलाहकार भाग्य नारायण शर्मा,फिरोज अंसारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें