दाम में वृद्धि से आम आदमी को झेलनी होगी महंगाई की मार
मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से अनाज, खाद्य तेल और निर्माण सामग्री के महंगे होने की आशंका जताई गई है। व्यवसायियों का कहना है कि इससे बाजार में महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी की जिंदगी पर असर पड़ेगा। सभी सामानों के दामों में वृद्धि की संभावना है।

मोतिहारी, एसं। मीना बाजार गांधी चौक पर लोगों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने पर अनाज, खाद्य तेल व निर्माण सामग्री महंगी होने की आशंका जतायी है। बस, ऑटो व ट्रांसपोर्ट भाड़े में भी बढोतरी होने की बात कही गयी है। व्यवसाई प्रभु गुप्ता कहते हैं कि अंतरर्राष्ट्रीय बाजार से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी की जाती है। इसके दाम में वृद्धि होने से बाजार में महंगाई दिखेगा। करीब सभी सामानों के दाम में वृद्धि होने की संभावना है। कपड़ा का व्यवसाय करने वाले राकेश कुमार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली इजाफा हुआ है। इसका मामूली असर बाजार में दिखेगा।
वहीं बबलू कुमार कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से आम आदमी के जिंदगी पर इसका ज्यादा असर दिखेगा। खाद्य पदार्थ से लेकर निर्माण सामाग्री सहित सभी सामानों का दाम बढने की संभावना है। अनिल प्रसाद कहते हैं कि पेट्रोलियम का दाम भी वृद्धि हुआ है।इससे महंगाई बढेगा। फल व्यवसायी रूपेश कुमार कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली वृद्धि हुआ है। लेकिन बाजारों में सभी सामान पर दाम बढने की संभावना है। इससे महंगाई बढने के आसार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


