Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPeaceful Written Exam Conducted for Police Constable Recruitment in Motihari
करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझे अधिकतर अभ्यर्थी

करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझे अधिकतर अभ्यर्थी

संक्षेप: मोतिहारी में केंद्रीय चयन परिषद द्वारा सिपाही पद के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 6846 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1478 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन करेंट अफेयर्स...

Mon, 4 Aug 2025 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, निप्र। केंद्रीय चयन परिषद की ओर से सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारी किये गये थे। जिला मुख्यालय में 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। करेंट अफेयर्स के सवालों में उलझे ज्यादातर अभ्यर्थी : सिपाही भर्ती परीक्षा से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव था। अभ्यर्थियों के अनुसार, 100 अंक के प्रश्न पूछे गये थे। उनके अनुसार प्रश्न थोड़े कठिन थे। सबसे अधिक करेंट अफेयर्स के प्रश्नों ने उलझाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कुछ ने गणित व कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नों को मुश्किल बताया। शहर के एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकले गया जी से आये परीक्षार्थी रौशन, रंजय ने बताया कि करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न कठिन थे। वर्ष 2024 से भी प्रश्न थे। गुजरात में हाल ही में हुए विमान हादसे से जुड़ा प्रश्न भी था। वहीं परीक्षार्थी रंधीर व सुजीत का कहना था कि प्रश्न तो मॉडरेट थे। लेकिन करेंट अफेयर्स के प्रश्न थोड़े टफ थे। इधर, गया जी से आये परीक्षार्थी सूरज ने बताया कि कंप्यूटर व गणित के प्रश्न भी कठिन थे। परीक्षा में शामिल हुए 6846 अभ्यर्थी: परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। यहां कुल 8324 परीक्षार्थियों में 6846 शामिल हुए। जबकि 1478 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें एमजेके बालिका इंटर कॉलेज में 782 में 651, एसएनएस कॉलेज में 620 में 508, एलएनडी कॉलेज में 626 में 514,जिला स्कूल में 610 में 502, गोपालसाह उच्च विद्यालय में 602 में 482, एसपीजी उ वि जीवधारा में 548 में 460,एमएस कॉलेज में 548 में 438,मुजीब बालिका उच्च विद्यालय में 469 में 387, डीपीएस में 391 में 323, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 469 में 379,पीयूपी कॉलेज में 469 में 389,मंगल सेमिनरी में 391 में 321,एएन कॉलेज में 391 में 326,डॉ.एसके सिन्हा महिला कॉलेज में 469 में 391, बीडी वर्ल्ड स्कूल में 313 में 260, सीएमजे शिक्षण संस्थान में 313 में 268 व प्रभावती गुप्ता बालिका उच्च विद्यालय में 313 में 247 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्रों पर मिला प्रवेश: सुबह 9:30 बजे से अभ्यर्थियों की फ्रीस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हुआ। पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी। केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों की फ्रीस्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी।