ढाका में इंटर की परीक्षा तीसरे दिन रही शांतिपूर्ण

Feb 05, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

ढाका में इंटर परीक्षा के तीसरे दिन सभी पांचों केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पहली पाली में भौतिकी और दूसरी पाली में भूगोल व बिजनेस स्टडिज की परीक्षा हुई। छात्राओं ने भौतिकी के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं बताई, लेकिन सब्जेक्टिव प्रश्नों में थोड़ी उलझन रही।

ढाका में इंटर की परीक्षा तीसरे दिन रही शांतिपूर्ण

सिकरहना, निज संवाददाता। इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरूवार को ढाका के सभी पांचों केन्द्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पहली पाली में भौतिकी व दूसरी पाली में भूगोल व बिजनेस स्टडिज विषय की परीक्षा हुयी। ढाका में उच्च वद्यिालय ढाका, बाबा मस्तराम कॉलेज ढाका, श्री हरिभजन मश्रिा कन्या उच्च वद्यिालय करमावा, मौलाना आजाद उर्दू उच्च वद्यिालय खैरवा व सर थॉम्स एडिसन पब्लिक स्कूल, ढाका में परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। पहली पाली में परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा जूही, अनामिका, अंजली, विभा ने बतायी कि भौतिकी के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के हल करने में कोई परेशानी नहीं हुयी। सब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने में थोड़ी उलझन हुयी।

लेकिन जितने प्रश्नों का उतर देना था वह सभी हल कर दिया गया। इधर, परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने को लेकर मज्ट्रिरेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। ढाका में सभी केन्द्रों पर केवल छात्राओं की ही परीक्षा आयोजित हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।