मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में हुआ भंडार में मूर्ति विसर्जन
सिकरहना के पचपकड़ी थाना में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्वक हुआ। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी। भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं और सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए।

सिकरहना, निसं। पचपकड़ी थाना के भंडार में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्वक हो गया। महायज्ञ में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद को ले शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस को ले पुलिस प्रशासन पहले से ही तैयारी कर रखी थी और काफी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। भंडार गांव के तीन किलोमीटर पूर्व गड़हिया, मुड़ली से बेलवा घाट तक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अलावे गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती थी। करीब आधा दर्जन डीएसपी, कई इंस्पेक्टर, करीब दर्जन भर थानों के थानाध्यक्ष व करीब तीन सौ से ज्यादा पुलिस बल मौजूद थे।
डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं वहां पहुंचकर तैयारी का जायजा लिये व ढाका अनुमंडल कार्यालय में बैठकर स्थिति पर नजर बनाये हुये थे। काफी संख्या में लोग मूर्ति विसर्जन जुलूस में गाजे बाजे के साथ शामिल थे। महायज्ञ स्थल से मुख्य सड़क होते हुए विसर्जन जुलूस बेलवा घाट तक गयी। जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। जुलूस में शामिल लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जुलूस के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य भी थे। डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, डीएसओ विजय बहादुर सिंह, सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी उदय शंकर, ट्रेनी डीएसपी रिषभ कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव परासर, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमारआदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


