बैठक में सौहार्द्र के साथ होली मनाने की अपील
मधुबन में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए गड़हिया बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की। होलिका दहन 2 मार्च और होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।

मधुबन। होली पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गड़हिया बाजार थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने की। कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। सभी लोग सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाएं व अफवाहों से बचें। उन्होंने डीजे व आपत्तिजनक गीत बजाने, जबरन रंग लगाने व हुड़दंग से दूर रहने की अपील लोगों से की। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली के नाम पर हुड़दंग करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
होलिका दहन 2 मार्च एवं होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। मौके पर एसआई श्याम बिहारी सिंह, आरती कुमारी, जयमंगल प्रसाद यादव, शिव शंभू कुशवाहा, हरेन्द्र सहनी, राम एकबाल सहनी, सुनील प्रसाद आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


