होलिका दहन के समय बाइकर्स टीम करेगी पेट्रोलिंग

Mar 01, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

अरेराज में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओ अंजली शर्मा और डीएसपी रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजे और रॉक बैंड पर प्रतिबंध, असामाजिक तत्वों की निगरानी और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

होलिका दहन के समय बाइकर्स टीम करेगी पेट्रोलिंग

अरेराज। होली पर्व को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने को लेकर अनुमंडलीय सभागार में शनिवार की शाम शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीओ अंजली शर्मा एवं डीएसपी रवि कुमार अरेराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपस्थिति में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज सुश्री शर्मा ने कहा कि होली के अवसर पर डीजे, रॉक बैंड के संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के लिए पुलिस बाइकर्स टीम से पेट्रोलिंग कराने को लेकर सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।

होलिका दहन के समय बिजली का पावर शट डाउन करने के लिए सहायक अभियंता विद्युत अरेराज उमंग अग्रवाल को निर्देशित किया गया है। सभी पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहने के लिए भी निर्देशित किया गया है। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी एवं अग्नि शमन अधिकारी को भी प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।