Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPawan Singh Advocates for NDA Government s Development in Bihar Amidst Crowd Chaos
‘बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनानी है’

‘बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनानी है’

संक्षेप: मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने बिहार में एनडीए सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने गोविंदगंज और मधुबन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। भीड़ की उत्तेजना के कारण पंडाल गिर गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पवन सिंह ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह को वोट देने की अपील की।

Mon, 10 Nov 2025 02:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पहाड़पुर/पकड़ीदयाल,निज संवाददाता। मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने कहा है कि बिहार में एक बार फिर विकास की तेज रफ्तार वाली एनडीए सरकार बनानी है। एनडीए सरकार में बिहार में तेजी से विकास हुआ है। वे गोविंदगंज व मधुबन विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। फिल्म स्टार पवन सिंह ने गोविंगगंज विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर हाई स्कूल के खेल मैदान में एनडीए समर्पित लोजपा आर प्रत्याशी राजू तिवारी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। यहाँ तक की बांस के लगे बैरियर को भीड़ ने तोड़ दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इधर, इधर, फिल्म स्टार पवन सिंह ने मधुबन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राणा रंधीर सिंह के पक्ष में पकड़ीदयाल में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां भी भारी भीड़ पहुंची थी। कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई, कई लोग पंडाल पर चढ़ गए । जिससे कुछ ही पलों में पूरा पंडाल गिर पड़ा। सुरक्षाकर्मी और स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुए और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। यह संयोग था कि पंडाल गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। पवन सिंह ने मंच से जनता से एनडीए प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह को वोट देकर जीताने की अपील की। इस दौरान उनके गाये सब पर भारी बा एगो गाना सुनते ही लोग झूम उठे।