Motihari News: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में " खेलो और सीखो" थीम आधारित हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: चकिया में 'खेलो और सीखो' थीम के तहत शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य खेल आधारित शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा करना था। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार तिवारी के अनुसार, खेलकूद शिक्षा का अहम हिस्सा है, और अभिभावकों से बच्चों पर प्रदर्शन का दबाव न डालने की अपील की गई।

Motihari News: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में " खेलो और सीखो" थीम आधारित हुई चर्चा

Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। चकिया के सभी प्रारंभिक और मध्य विद्यालयों में शनिवार को "खेलो और सीखो" थीम के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खेल आधारित शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और तनाव मुक्त माहौल पर चर्चा करना था। जीपीएस बलोचक, चकिया में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार तिवारी, शिक्षकों और अभिभावकों के उपस्थिति में चर्चा हुई। जिसका मुख्य थीम "खेलो और सीखो" के तहत प्रत्येक बच्चे की खेल-खेल में सीखने की क्षमता को समझना था।

बैठक का उद्देश्य

साथ ही साथ बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाने पर भी जोर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच में यह समझ विकसित करना है कि बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास के लिए खेलकूद को शिक्षा का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और एनीमिया की रोकथाम को लेकर अभिभावकों से चर्चा की गई।

अभिभावकों से अपील

साथ ही साथ विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर बेहतर प्रदर्शन का अनावश्यक दबाव न डालें। बच्चों को पूरी यूनिफ़ॉर्म में और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य क्या था?
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य खेल आधारित शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और तनाव मुक्त माहौल पर चर्चा करना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में " खेलो और सीखो" थीम आधारित हुई चर्चा