ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीपताही गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड की हत्या

पताही गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड की हत्या

पताही गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड रामनारायण बैठा (40) की हत्या कर दी गयी है। उसका शव बुधवार देर शाम पताही के रुपौलिया पोखर से पुलिस ने बरामद किया। उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर पोखर में...

पताही गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 28 Aug 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पताही गर्ल्स हाई स्कूल के नाइट गार्ड रामनारायण बैठा (40) की हत्या कर दी गयी है। उसका शव बुधवार देर शाम पताही के रुपौलिया पोखर से पुलिस ने बरामद किया। उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर पोखर में फेंका गया था। पुलिस में मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पताही थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि नाइट गार्ड पताही पश्चिमी के बेला बैजू गांव का रहने वाला था। वह 26 अगस्त से गायब था। जिसको लेकर परिजनों ने थाने में उसके लापता होने का सनहा दर्ज कराया था। तब से परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने पोखर में बोरा में रख कर फेंके गये शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। कैसे हत्या की गयी है खुलासा नहीं हो पाया है। पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने भी छानबीन की। बताते हैं कि पोखर पताही व बेला बैजू गांव के बीच स्थित है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2017 में गांव के अजीत साह की पत्नी की हत्या हुई थी। मामले में नाइट गार्ड आरोपित था। वह जेल भी गया था। इस कारण वह सस्पेंड रहा। बाद में कोर्ट से बरी होने के बाद फिर से ड्यूटी कर रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें