ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीअरेराज व ढाका में शुरू हुई धान की खरीद

अरेराज व ढाका में शुरू हुई धान की खरीद

खरीफ विपणन मौसम 2019-20 के लिए धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टास्क फोर्स की हुई बैठक में जिले में 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया...

अरेराज व ढाका में शुरू हुई धान की खरीद
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSun, 01 Dec 2019 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

खरीफ विपणन मौसम 2019-20 के लिए धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टास्क फोर्स की हुई बैठक में जिले में 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पंचायत स्तर पर पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापारमंडल के माध्यम से धान की खरीदारी होगी। साधारण धान का मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान का मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

अरेराज व ढाका में शुरू हुई धान की खरीद: अरेराज व ढाका प्रखंड में दस किसानों से 913 क्विंटल धान की खरीद की गयी है। इसमें अरेराज में ममरखा पंचायत के तीन किसानों से 403 क्विंटल धान की खरीद की गयी है। वहीं ढाका प्रखंड के गहई पैक्स के द्वारा तीन किसानों से 250 क्विंटल व दलपत बिशनुपर पैक्स द्वारा चार किसानों से 260 क्विंटल धान की खरीद की गयी है।

48 घंटे के अंदर किसानों को होगा भुगतान : पंजीकृत किसानों से क्रय किये गयेे धान के मूल्य का भुगतान पंचायत स्तर पर पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापारमंडल के द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से 48 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया गया है।

इधर, डीसीओ नयन प्रकाश ने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अरेराज व ढाका प्रखंड में धान की खरीद शुरू कर दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें