आनंदपुरी मोहल्ले में नाले का पानी बह रहा सड़क पर
मोतिहारी के बेलबनवा आनंदपूरी वार्ड 23 में जीर्ण नाले के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है। यह समस्या पिछले बीस दिनों से है, जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद और नगर आयुक्त को सूचित किया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

मोतिहारी। शहर के बेलबनवा आनंदपूरी वार्ड नम्बर 23 में जीर्णशीर्ण नाला होने से नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। यह पानी बरसात होने पर नहीं बहता है। करीब बीस दिनों से नाला ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। मोहल्ले के लोगों को उधर से गुजरना मुश्किल है। सड़क पर नाले के पानी होने से खासकर स्कूली बच्चों व महिलाओं को परेशानी होती है। मोहल्ले के स्कूली बच्चे कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऑटो चालक भी जलजमाव व जानलेवा गड्ढे के कारण मोहल्ले में जाना नहीं चाहते हैं। मोहल्ले के कई लोगों ने वार्ड पार्षद व नगर आयुक्त को सूचना दी गयी लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
मोहल्ले के लोग काफी परेशान है।जून में औसत से कम बारिशजून माह में औसत वर्षापात 181.10 मिली मीटर की दरकार होती है। जबकि इस माह में 95.53 मिली मीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है। जो औसत वर्षापात से 47.25 प्रतिशत कम है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


