इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा शव को बीच सड़क पर रखकर किया जाम
केसरिया के बिजधरी थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। महिला को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया था, लेकिन आरोप है कि गलत दवा देने से उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

केसरिया, निसं.। बिजधरी थाना क्षेत्र के लाला छपरा चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद मंगलवार शाम परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पहुंचकर जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार हो गए। परिजनों ने शववाहन को नर्सिंग होम के सामने सड़क पर लगाकर सत्तरघाट सड़क मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी व अन्य पुलिस बल पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मंगलवार की सुबह मनोहर छपरा निवासी सुभाष पंडित की पत्नी चंचल देवी (25) को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।
महिला तीन माह की गर्भवती थी।परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने महिला को गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि बाद में उसका ऑपरेशन भी किया गया, जिसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई तो रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। वहां से शव लेकर लौटने के बाद परिजनों ने लालाछपरा में हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


