ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीसशक्त बनेगा संगठन : भाजयुमो

सशक्त बनेगा संगठन : भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन को ग्रामीण स्तर पर सशक्त बनाया जायेगा। यह बातें गुरुवार को स्थानीय एक हॉल में जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए...

सशक्त बनेगा संगठन : भाजयुमो
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 02 Nov 2018 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन को ग्रामीण स्तर पर सशक्त बनाया जायेगा। यह बातें गुरुवार को स्थानीय एक हॉल में जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बैठक को सम्बोधित करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ ने भाजपा की सदस्यता व आगामी लोक सभा चुनाव की योजना पर व्यापक प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रत्येक ग्रामीण बूथ पर संगठन की शक्ति को मजबूत करने के लिए परसौना तपसी, जगधर पलनवा, पनटोका, जोकियारी, हरनाही, हरदिया में 17, 18 व 19 नवम्बर को युवा सम्मेलन करने की घोषणा की। उन्होंेने कहा कि युवा सम्मेलन में जिले के पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री ई. प्रवीर रंजन, श्याम शर्मा, जिला मंत्री पिंटू गिरि, राम शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, मदन पटेल, शरनीम आलम, कुन्दन सिंह, राजकुमार, विजय यादव, अभिजीत कुमार, नवल किशोर पटेल, रामएकबाल सिंह, मनोहर पाण्डेय, अर्जुन सिंह, केदारनाथ, रामदेव बैठा, दिनेश कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें