ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीवृद्ध दंपति की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

वृद्ध दंपति की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

एक ही रात एक वृद्ध दम्पति ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। मृतक महिला लकवाग्रस्त थी। दोनों पति-पत्नी अपने में मगन रहते थे। जब आज दोनों के शव एक ही चिता पर सजाई गई तो सबके आंखों में...

वृद्ध दंपति की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 30 Aug 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

एक ही रात एक वृद्ध दम्पति ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। मृतक महिला लकवाग्रस्त थी। दोनों पति-पत्नी अपने में मगन रहते थे। जब आज दोनों के शव एक ही चिता पर सजाई गई तो सबके आंखों में आंसू आ गए। दाह संस्कार आनन फानन में किये जाने से दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। घटना बेलवा टोला बरवा की है। मृतक वृद्ध झोंटी पटेल व उसकी पत्नी थे। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि बुधवार को शाम में वृद्ध चौक पर गये थे। जहां वे तनाव में दिख रहे थे। सूत्र बताते है कि वे दोनों घर में प्रताड़ित हो रहे थे। मामला कुछ भी हो लेकिन दोनों की एक चिता पर जलती लाशें बहुत कुछ बयां कर रही थीं। जहां समाज में मां-बाप पर विशेष ध्यान देने की बात कानून भी कह रही है। लेकिन झोंटी की मौत ने समाज को झकझोर दिया है। यह चर्चा जोरों पर है कि यह मौत आकस्मिक मौत नहीं हो सकती। क्योंकि ऐसा कुछ नहीं था कि दोनों की मौत बुधवार की रात एक समय हो गयी हो। यह मामला जांच का विषय बनता है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया सूचना पर पुलिस गयी है। शव को जला दिया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें