टैंकर-ट्रक की टक्कर से लगा जाम

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

तुरकौलिया में सोमवार को एक तेल टैंकर और बालू लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों चालकों को चोटें आईं और वाहनों को गंभीर नुकसान हुआ। सड़क पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सामान्य किया।

टैंकर-ट्रक की टक्कर से लगा जाम

तुरकौलिया, निसं । तुरकौलिया-छपवा मुख्य सड़क पर महानवा बाजार के समीप सोमवार को एक तेल टैंकर और बालू लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा ट्रक तुरकौलिया की ओर से महानवा की तरफ जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से एक तेल टैंकर आ रहा था। महानवा बाजार के पास टक्कर हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रकों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो सका। हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। वहीं टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक बिजुलपुर पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है, जबकि टैंकर तुरकौलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल खाली करने जा रहा था। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।