पुलिस ने किया डकैत को गिरफ्तार
पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने जिहुली गांव में छापेमारी कर कुख्यात डकैत केशवर हजारी को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक देसी बंदूक और चार कारतूस बरामद हुए। हजारी पर कई जिलों में डकैती और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पताही, निज संवाददाता। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में छापेमारी कर कुख्यात डकैत केशवर हजारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी के दौरान उसके घर से एक बारह बोर का देसी बंदूक व चार कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लाल वारंटी व डकैत का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में कई जिलों के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, मारपीट का मामला दर्ज है। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि बुधवार की रात्रि थानाध्यक्ष बबन कुमार को सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व के कुख्यात डकैत केशवर हजारी के घर अवैध हथियार रखा हुआ है।
साथ ही वह फिलहाल लाल वारंटी है, जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। उसके घर से एक बारह बोर का देसी बंदूक व चार कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार डकैत पर पताही थाना के अलावा सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना, शिवहर जिला के पिपराही थाना आदि में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके अन्य अपराधिक इतिहास खांगाले जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




