ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था नदारद

बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था नदारद

प्रखंड क्षेत्र में चौथे दिन बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। आवागमन बाधित होने से भोजन पानी से लेकर कई आवश्यक आवश्यकताओं के लिए बाढ़ में फंसे लोग भगवान के रहमोकरम पर...

बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था नदारद
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 17 Jul 2019 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र में चौथे दिन बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। आवागमन बाधित होने से भोजन पानी से लेकर कई आवश्यक आवश्यकताओं के लिए बाढ़ में फंसे लोग भगवान के रहमोकरम पर हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल दिख रही है। अंचल प्रशासन द्वारा नगर के तीन और मनसिंघा पंचायत के दो जगहों पर नाव का परवाना दिया गया है। अतिरिक्त नाव नहीं होने से कहीं भी आवागमन नहीं हो पा रहा है। यही हाल स्वास्थ्य विभाग का भी है।

उत्तरी क्षेत्र में पानी स्थिर होने के साथ ही नगर व प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्रों के बंगरा, बहुरूपिया तथा फुलवरिया, उत्तरी तथा दक्षिणी सुगांव,उत्तरी श्रीपुर पंचायत में बाढ़ का दबाव बढ़ गया है। कई ऊंचे जगहों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

ज्ञानप्रकाश सेरफीम ने नए सामुदायिक किचेन शेड चालू होने के बाबत मीडिया को बताने से इनकार किया। वही इस बाबत विधायक प्रतिनिधि विकाश शर्मा ने बताया कि इसबार बाढ़ में अंचल प्रशासन पूरी तरह से फेल हों चुका है। आपदा के इस घड़ी में सरकार द्वारा तमाम निर्देश के बावजूद अधिकारी अमल नही कर पा रहे है।

बंजरिया की सभी तेरह पंचायतें बाढ़ प्रभावित

बंजरिया। प्रखंड के तिलावे, दुधौरा, बूढ़ी गंडक, धनौती नदियों के जल स्तर में आई उफान ने प्रखंड के तेरह पंचायतों को बाढ़ के आगोश में ले लिया है । पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को पुन: बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक को ले आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सीओ मणि कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई । जिसमें प्रमुख ललन कुमार, पूर्व उप प्रमुख सह पंस सदस्य अब्दुल अजीज बिहारी,पंस सदस्य देवानंद यादव, मुखिया पति नंदलाल साह, मुखिया कुमार मनोज सिंह, तेरस राम, कुंवर सिंह उर्फ छबीला सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, तमधज सहनी, मुखिया पति अरविंद सिंह, बीडीओ किरण कुमारी, उप समाहर्ता आदि ने भाग लिया । जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच शीघ्र बाढ़ सहायता राशि व खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की । पंचायतों को नाव उपलब्ध कराने की भी मांग की ।जिसपर स्थानीय प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लेंव का आश्वासन दिया गया। निसं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें