Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsNewlywed Woman Found Dead in Suspected Suicide in Patahi Investigation Underway
फंदे से लटकी नवविवाहिता का शव पुलिस ने घर से किया बरामद

फंदे से लटकी नवविवाहिता का शव पुलिस ने घर से किया बरामद

संक्षेप:

पताही प्रखंड के देवापुर में एक नवविवाहिता प्रिया कुमारी (26) का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ रात बिताई थी। सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच जारी है।

Nov 08, 2025 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पताही ,निज संवाददाता। पताही प्रखंड के देवापुर से पचपकड़ी पुलिस ने एक घर में फंदे में लटकी हुई नवविवाहिता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं। देवापुर गांव निवासी रूद्र नारायण मिश्र की बहु प्रिया कुमारी (26) प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात्रि खाना खाकर अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थीं पर गेट पीटने पर भी गेट नहीं खुल रहा था। जिसके बाद दरवाजे के गैप से झांक कर देखा तो फंदे से लटकी हुई अवस्था में बहु का शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष सन्नी पाठक मौके पर पहुंच किसी प्रकार दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया। अंदर नवविवाहिता प्रिया कुमारी फंखे में दुपट्टा से लटकी हुई थीं तथा बच्चा निचे गिर कर रो रहा था। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय और एएफएसएल टीम पहुंच मामले की जांच की। शव को मृतका के मायके से आए सगे सम्बन्धियों के माध्यम से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया। लड़की के पिता सीतामढ़ी जिला के बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी श्याम चन्द्र झा ने बताया की वर्ष 2022 में अपनी पुत्री की शादी देवापुर निवासी रूद्र नारायण मिश्र के पुत्र नीरज मिश्रा जो की। नीरज रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं । डेढ़ वर्ष पूर्व एक नाती भी हुआ। सब कुछ सामान्य चल रहा था पर शुक्रवार की सुबह बच्ची की मौत की सुचना प्राप्त हुई। वही इस संबंध में पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया की बन्द कमरे से फंखे में लटकी नवविवाहिता का शव बरामद किया गया हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण फंदा लगाने से प्रतीत हो रहा हैं। एएफएसएल टीम बुलाकर जांच करायी गई । जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया हैं । आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।