
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
पताही थाना क्षेत्र के भकुरहिया में एक नवविवाहित महिला प्रियंका कुमारी (21) की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसके ससुराल वालों पर आरोप है। प्रियंका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
पताही, निसं। पताही थाना क्षेत्र के भकुरहिया में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गयी। सूचना पर पताही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया हैं। घटना थाना क्षेत्र के भकुरहिया की है। जहां प्रमोद महतो की नवविवाहिता पत्नी प्रियंका कुमारी (21) की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दिया। घटना के संबंध में मृतिका के पिता श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी भभीक्षण महतो ने पताही थाना को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की सुचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




