Motihari News: सदर अस्पताल में उपलब्ध होंगे ऑनकॉल डॉक्टर

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: मोतिहारी के सदर अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब इमरजेंसी मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और अनावश्यक रेफरल कम होंगे। ऑनकॉल डॉक्टर की तैनाती के साथ ही 24 घंटे खून की जांच की सुविधा भी रहेगी। सभी मरीजों के आभा आईडी बनाना अनिवार्य किया गया है।

Motihari News: सदर अस्पताल में उपलब्ध होंगे ऑनकॉल डॉक्टर

Motihari News: मोतिहारी। मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज देने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने सदर अस्पताल में नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के बाद अब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और अनावश्यक रेफर पर भी लगाम लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल में ऑनकॉल डॉक्टर की तैनाती की गई है। बताते हैं कि जरूरत पड़ने पर अनुमंडलीय अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टर को ऑनकॉल बुलाने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीएस को दिया है। साथ ही इमरजेंसी में मरीजों की खून की जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है।

इसको लेकर सीएस ने ब्लड बैंक के नोडल को ब्लड की उपलब्धता की जानकारी देने को कहा है। विभाग ने रेफरल सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए रेफर किए गए मरीजों की ऑनलाइन ट्रैकिंग का निर्णय लिया है। रेफर मरीजों की निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।इस कमेटी में सीएस, डीएम द्वारा मनोनीत अधिकारी, सदर अस्पताल के डीएस और डीपीएम सदस्य बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्वास्थ्य समिति ने अस्पताल प्रशासन से आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध बेड, उपकरणों एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी मांगी है। ताकि भर्ती मरीज को किसी प्रकार की इलाज में परेशानी न हो। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों की आभा आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज का कार्ड आभा ऐप पर अपलोड किया जाएगा, ताकि मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रह सके। अधिकारियों का कहना है कि इन कदमों से सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को जिला स्तर पर ही समुचित इलाज मिल जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।