इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा गश्त तेज
नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इंडो-नेपाल सीमा पर गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। केवल मतदान के लिए आने वाले नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

रक्सौल, एक संवाददाता। नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने जा रहे आम चुनाव (प्रतिनिधि सभा सदस्य )के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए नेपाल प्रशासन ने कमर कस ली है। इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा गश्त, निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है। नेपाल सेना,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स,निर्वाचन सशस्त्र पुलिस,पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। मैत्री पुल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पर्सा के जिलाधिकारी भोला दहाल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की एक उच्च स्तरीय टीम ने रक्सौल-वीरगंज मुख्य सीमा स्थित मैत्री पुल का सघन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों और मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सीमा पर गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। आवाजाही पर रहेगी सख्त पाबंदी: बॉर्डर बंद होने के बाद केवल मतदान के लिए आने वाले नेपाली नागरिकों को वैध पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं, सोमवार से ही चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा और ‘मौन अवधि’ शुरू हो जाएगी। त्योहारों को लेकर भी सख्त निर्देश:प्रशासन ने चुनाव के साथ-साथ आने वाले होली और रमजान पर्व को लेकर भी विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के नाम पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना, जबरन रंग डालना और बिना अनुमति मेला या संगीत कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



