Motihari News: नशाखुरानी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Motihari News: मोतिहारी नगर थाना की पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिना किसी जानकारी के कोल्ड ड्रिंक्स में नशा की गोली मिलाकर एक यात्री को बेहोश कर उसका मोबाइल और पैसे लूटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Motihari News: मोतिहारी, हिटी। नगर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कुंवारी देवी चौक के पास से नशा खुरानी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस शक के आधार पर गिरफ्तार की है। आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी काशी राम व दूसरा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मंगलापुर का दिलीप कुमार है।
गिरफ्तारी की जानकारी
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुरुवार सुबह 5.30 बजे के करीब कुंवारी देवी चौक पर दो लोग पुलिस को देखकर एक दुकान में छिपने लगे। जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ना चाहा तो दोनों आरोपी भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे दोनों मुजफ्फरपुर से बस से आ रहे थे। बस में वे एक यात्री को कोल्ड ड्रिंक्स में नशा की गोली मिलाकर पिला बेहोश कर उसका मोबाइल व पैसा लूट कर अवधेश चौक पर उतर गया था।
मौबाइल की बरामदगी
जांच में काशी राम के पॉकेट से नोकिया का की पेड वाला एवं रियल मी का टच स्क्रीन वाला मोबाइल बरामद हुआ। वहीं दिलीप कुमार के पास से सैमसंग कंपनी का दो मोबाइल सहित पांच सौ रुपया का चार नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद एक चोरी किए मोबाइल पर फोन आया जिससे मालूम चला कि नशाखुरानी का शिकार युवक मझौलिया थाना के अहवरकुड़िया गांव का सम्पत प्रसाद है। वह कर्नाटक से कमा कर अपने घर वापस लौट रहा था। फोन उसके पुत्र धीरज ने किया था। धीरज ने बताया कि खोजबीन करने के बाद उसके पिता बेतिया बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में गिरे पड़े हुए थे जो अभी इलाजरत हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं चोरी का समान जब्त कर लिया गया है।


