ओएस्टर मशरूम किट की खेप पहुंची,वितरण शुरू

ओएस्टर मशरूम किट की खेप पहुंची,वितरण शुरू

संक्षेप:

मोतिहारी में किसानों के लिए मशरूम उत्पादन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसान घर पर छोटे कमरे में मशरूम उगा सकेंगे। ओएस्टर, बटन और बकेट मशरूम के लिए किट का वितरण किया जाएगा, जिसमें किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। किसानों ने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था।

Dec 10, 2025 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी। किसान घर बैठे कमाई कर सकेंगे। इसके लिए जिला उद्यान विभाग ने मशरूम उत्पादन की योजना बनाई है। इस योजना के तहत किसान छोटे से कमरे में मशरूम का उत्पादन कर कमाई कर सकेंगे। जिले में इस साल तीन प्रकार के मशरूम का उत्पादन होगा। इसमें ओएस्टर, बटन व बकेट मशरूम शामिल है। जिला उद्यान विभाग के द्वारा 12 हजार 500 ओएस्टर मशरूम किट के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। 75 रुपए प्रति किट की लागत पर किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 100 ओएस्टर किट दिया जाएगा। इस किट का वितरण किसानों के बीच शुरू कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बटन व बकेट मशरूम का किट का होगा वितरण जिले में 19 हजार बटन किट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रति बटन किट 90 रुपए की लागत पर 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 100 किट मुहैया कराया जाएगा। जिले में 1500 बकेट मशरूम किट के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। प्रति किट 300 रुपए की लागत दर पर 90 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 10 बकेट मशरूम किट मुहैया कराया जाएगा। बटन व बकेट मशरूम किट की आपूर्ति अभी नहीं हुई है। इन दोनों किट की आपूर्ति होते चयनित किसानों में वितरण शुरू किया जाएगा। इस योजना के लिए किसानों ने किया था ऑनलाइन आवेदन मशरूम किट के लिए किसानों के द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इस सूची से किसानों का चयन किया गया है । चयनित किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण होना है। कहते हैं अधिकारी सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसान घर पर ही मशरूम का उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।