Murder Investigation Body Identified via Smart Watch Brother Arrested सत्तरघाट पुल के नीचे फेंका मिला शव छपरा के युवक का निकला, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMurder Investigation Body Identified via Smart Watch Brother Arrested

सत्तरघाट पुल के नीचे फेंका मिला शव छपरा के युवक का निकला

केसरिया थाना क्षेत्र में सत्तरघाट पुल के नीचे एक शव मिला, जिसकी पहचान स्मार्ट वॉच से हुई। मृतक राहुल कुमार के भाई पंकज को गिरफ्तार किया गया। पंकज ने बताया कि नशे और विवाद के कारण राहुल की हत्या हुई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 24 Jan 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
सत्तरघाट पुल के नीचे फेंका मिला शव छपरा के युवक का निकला

केसरिया(पू.चं.), निज संवाददाता। केसरिया थाना क्षेत्र के सत्तरघाट पुल के नीचे से बरामद शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। शव के पॉकेट से बरामद स्मार्ट वॉच से ही उसकी पहचान हुई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। केसरिया थाना परिसर में चकिया डीएसपी सतेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक का शव 27 दिसंबर को पुल के नीचे से बरामद किया गया। उसके पॉकेट से मिले स्मार्ट वॉच के तकनीकी अनुसंधान से उसकी पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई। वह छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के एकावना गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को उसके भाई व कांड के दोषी पंकज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में पंकज ने पुलिस को बताया कि हम तीन भाई थे। मृतक राहुल नशा करता था। नशा करने व आपसी विवाद को लेकर घटना के दिन अपने दूसरे भाई सोनू के सहयोग से मृतक राहुल से मारपीट हुई थी। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। शव को छिपाने की नीयत से दोनों भाइयों ने मिलकर रात्रि में शव को सत्तरघाट पुल के नीचे लाकर फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद किया। डीएसपी ने बताया कि स्मार्ट वॉच कंपनी के हेड क्वार्टर दिल्ली जाकर डिटेल्स लिया। जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस दूसरे अभियुक्त सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सतेंद्र सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें