Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMurder FIR Filed in Suspicious Death of Woman in Pipradih Family Accuses In-Laws
विवाहिता की मौत मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज

विवाहिता की मौत मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज

संक्षेप: पिपराडीह में एक विवाहिता प्रमिला देवी (32) की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में उसके परिवार ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शादी के बाद से दहेज को लेकर प्रताड़ना का सामना कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wed, 19 Nov 2025 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के पिपराडीह में महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। शनिवार को घर से विवाहिता का शव पुलिस ने फंदे से लटका हुआ बरामद किया था। मृतका राजू महतो की पत्नी प्रमिला देवी (32) बताई गई थी। मामले में मृतका के पिता हरपुर निवासी अमिरका महतो ने छह लोगों को आरोपित कर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें पति राजू महतो, रमेश महतो, श्वसुर बिंदेश्वर महतो, सास भागमती देवी, आकाश कुमार, हरपुर गुमटी निवासी शनिचर महतो का नाम शामिल है। बताया कि मांग के अनुसार उचित दहेज देकर सात वर्ष पूर्व पुत्री की शादी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शादी के बाद सोने की चेन और भैंस के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा। इसकी सूचना पुत्री ने अपने मायके वालों की दिया। इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ। परंतु शनिवार को सभी आरोपी मिलकर गला दबा उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटका दिए। घटना के बाद परिजन घर छोड़ फरार हो गए। बताया जाता है कि मृतका की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। और उसे कोई संतान भी नहीं थी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।