विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, आरोपित फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मधुबन थाने के कौड़िया ग्राम में एक महिला की हत्या कर शव जलाने की घटना की एफआईआर दर्ज हुई है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। मृतका राधिका देवी के साथ ससुराल में हमेशा मारपीट होती थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, आरोपित फरार

मधुबन,निसं। मधुबन थाने के कौड़िया ग्राम में एक महिला की हत्या कर शव को जला देने की घटना की एफआईआर मधुबन थाने में दर्ज हुई है। पताही थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी मृतका के भाई जिमेदार सहनी ने बहन के ससुराल पक्ष के सात लोगों को आरोपित करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मृतका के पति रामचंद्र सहनी,धनई सहनी,धनई सहनी की पत्नी, हीरालाल सहनी, हीरालाल सहनी की पत्नी,रामस्वरूप सहनी व उसकी पत्नी को आरोपित किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन राधिका देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया है।

जब वे अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन के तीनों छोटे-छोटे बच्चे को लेकर घर छोड़कर फरार थे। घर में ताला लगा हुआ है। कहा है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2008 में कौड़िया ग्राम के स्व.कपिलदेव सहनी के पुत्र रामचंद्र सहनी से की थी। ससुराल वाले उसके साथ हमेशा मारपीट किया करते थे। जिसकी जानकारी वह हमेशा मायके वालों को दिया करती थी। थानाध्यक्ष ने बताया किआरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।