महिला की मौत मामले में प्राथमिकी
गाँव गोविंदापुर में संदिग्ध अवस्था में मृत महिला के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। राकेश कुमार रवि ने अपनी बहन सीता देवी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने पैसे मांगने पर उसे गला दबाकर मार दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के टिकैता गोविंदापुर पंचायत के गोविंदापुर गांव में पांच दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था मे मृत महिला के मामले मे हत्या की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है। छोटा बरियारपुर के रहने वाले शंकर राम के पुत्र राकेश कुमार रवि के दिए आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोप लगाया है कि उसकी बहन सीता देवी कि शादी गोविंदापुर के शम्भू राम के पुत्र मुकेश राम से हुई थी। इधर बहन के बच्चों के परिवरिश का खर्च वह सब देना बंद कर दिए थे। जिसे मांगने पर उसके ससुराल वाले एक साजिश के तहत गला दबाकर हत्या कर दी।
बहनोई मुकेश राम, ललन राम, राकेश कुमार, सुनर पति देवी आदी को आरोपित किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मामले कि तहकीकात की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


