Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMotihari Hosts Shaurya Samvad Honoring Veterans and Widows
नौ वीर नारियां सैनिक कार्यालय में  सम्मानित

नौ वीर नारियां सैनिक कार्यालय में सम्मानित

संक्षेप:

मोतिहारी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में शौर्य संवाद का आयोजन किया गया। शहीदों और दिवंगत भूतपूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। नौ वीर नारियों और एक द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिक की विधवा को सम्मानित...

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी.। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार को शौर्य संवाद का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी रिटायर कैप्टन (भारतीय नौ सेना) केशव शर्मा ने अध्यक्षता की। शुरूआत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों व जिले के दिवंगत भूतपूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई । इसके बाद उपस्थित नौ वीर नारियों व द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिक की विधवा को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सैनिक विधवाओं को चेक भी दिया गया। पूर्व सैनिक व विधवाओं को यह जानकारी दी गयी कि एसपी कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क खुला है वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक प्रतिनिधियों ने पेशंनरों की बचत योजनाओं व डीएसपी खाता योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस प्रतिनिधि ने भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं के समस्याओं के संबंध में जिला में संचालित सैनिक हेल्प डेस्क के बारे में बताया। इसीएचएस पोलिक्लिनिक, मोतिहारी प्रभारी पदाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। सैनिक कल्याण निदेशालय पटना की ओर से तैयार किया गया एक बुकलेट भी सभी को दिया गया। इसमे बिहार सरकार एवं केन्द्र सरकार से मिलने वाले लाभ, मिशन व योजनाओं की जानकारी निहित है। भूतपूर्व सैनिक विधवाओं को भूतपूर्व सैनिको के मरणोपरांत दाह संस्कार के लिये दी जाने वाली राशि एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिक की विधवा को दी जाने वाली छमाही राशि का चेक दिया गया। बैठक में पूर्व कर्नल अनुप कुमार सिंह राणा , पीएनबी से नीरज भट्ट, पुलिस प्रतिनिधि अमित कुमार, अधिवक्ता अभिमन्यु कुमार सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि विकास कुमार आदि थे।