स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा : प्रथम पाली में 5954 व द्वितीय पाली में 4876 परीक्षार्थी थे उपस्थित
मोतिहारी में स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही, जिसमें 5954 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। भौतिकी के प्रश्नों ने कुछ छात्रों को परेशान किया, जबकि जंतु...

मोतिहारी,निप्र। स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गयी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली 1 बजे से 4 बजे तक संचालित हो रही है। प्रथम पाली में 5954 व द्वितीय पाली में 4876 परीक्षार्थी थे उपस्थित पहले दिन परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 6187 में 5954 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 223 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, द्वितीय पाली में कुल 4829 में 4876 उपस्थित रहे। जबकि 53 अनुपस्थित थे। इस दौरान, एमएस कॉलेज में प्रथम पाली में 1584 व द्वितीय पाली में 1312, एलएन डी कॉलेज में प्रथम पाली में 1356 व द्वितीय पाली में 1218, एसएनएस कॉलेज में प्रथम पाली में 1144 व द्वितीय पाली में 1138,एसकेएस वीमेंस कॉलेज में प्रथम पाली में 486 व द्वितीय पाली में 617, पीयूपी कॉलेज में प्रथम पाली में 1384 व द्वितीय पाली में 591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
भौतिकी के प्रश्नों ने किया परेशान: प्रथम पाली में भौतिकी,गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी व म्यूजिक की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों की मिश्रित प्रतिक्रिया रही। गृह विज्ञान के परीक्षार्थियों ने जहां बेहतर परीक्षा जाने की बात कही। वहीं, भौतिकी के परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव दिख रहा था। उनका कहना था कि कुछ प्रश्न मुश्किल थे। जिसका जवाब देने में परेशानी आयी। परीक्षार्थी अजीत, आकाश व संजीव ने बताया कि भौतिक के दो तीन लघु उत्तरीय व एक-दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कठिन थे। जिसका जवाब देने में परेशानी हुई। इधर, द्वितीय पाली में जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, अंग्रेजी व दर्शन शास्त्र की परीक्षा थी। जंतु विज्ञान व मनोविज्ञान के परीक्षार्थियों ने बेहतर पेपर जाने की बात की। परीक्षार्थी अमन व अंकिता ने बताया कि जंतु विज्ञान के प्रश्न ठीक थे। पेपर बेहतर गया है। परीक्षा के लिए बनाये गये हैं छह केंद्र: परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में छह परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इनमें, एमएस कॉलेज मोतिहारी में एसएनएस कॉलेज, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज, एलएनडी कॉलेज, अशफी कुंअर रामरत्नराय महाविद्यालय कोटवा, डॉ.एसकेएस वीमेंस कॉलेज में जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन, डिग्री कॉलेज पकड़ीदयाल, एलएनडी कॉलेज में एमएस कॉलेज, एनजीएम डिग्री कॉलेज भेलाही व डॉ.एसकेएस वीमेंस कॉलेज मोतिहारी, डिग्री कॉलेज पकड़ीदयाल में एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया, महावीर उपाध्याय मेमोरियल डिग्री कॉलेज ढाका, पंडित उगम पांडेय कॉलेज में आशा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज,,आर्दश चंपारण डिग्री महाविद्यालय कोटवा व एसएनएस कॉलेज में केसीसीटी कॉलेज, पीयूपी कॉलेज, मोतिहारी डिग्री इवनिंग कॉलेज व सभी कॉलेजों के जेनरल कोर्स की परीक्षा होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




