Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMoti Jheel Path Encroachment Removal Campaign Launched for Smooth Traffic in Motihari
नगर प्रशासन ने मोतीझील पथ से हटाया अतिक्रमण, फुटपाथ खाली

नगर प्रशासन ने मोतीझील पथ से हटाया अतिक्रमण, फुटपाथ खाली

संक्षेप: मोतिहारी नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। गांधी चौक से मोतीझील पथ तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Wed, 19 Nov 2025 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी व्यस्त इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए शहर के गांधी चौक से मोतीझील पथ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर प्रशासन की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अभियान चलाया जा रहा हौ। हिन्दुस्तान के विशेष अभियान बोले मोतिहारी का असर हुआ है। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से गायब हो रहे फुटपाथ व जाम की समस्या को देखते हुए हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। हिन्दुस्तान ने 18 नवंबर के अंक में - फुटपाथ पर अतिक्रमण से पैदल चलना दुश्वार, जाम से लोगों की बढ़ी परेशानी- शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर नगर निगम मोतिहारी के आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने संज्ञान लिया। शहर के गांधी चौक के समीप सुलभ शौचालय से गायत्री नगर तक सड़क किनारे दोनों तरफ जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान, सड़क किनारे बांस लगाकर की गयी घेराबंदी को हटा दिया गया। सड़क पर झाड़ू, दउरा, सुपली आदि की बिक्री हो रही थी, जिसे हटाया गया। अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर आयुक्त ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसी कड़ी में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। अतिक्रमण की वजह से सड़क पर जाम की समस्या हो रही है। अभियान में नगर निगम के प्रफुल्ल चंद सहित अन्य थे।