Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsModification of Half-Yearly Evaluation Dates for Class 7 and 8 in Motihari Schools
अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2025 परीक्षा की तिथि में आंशिक संशोधन

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2025 परीक्षा की तिथि में आंशिक संशोधन

संक्षेप:

मोतिहारी जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2025 की तिथि में संशोधन किया गया है। कक्षा सात व आठ के छात्रों के सामाजिक विज्ञान और गणित विषयों की...

Sep 11, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी । जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2025 की तिथि में संशोधन किया गया है। कक्षा सात व आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा सात के गणित विषय की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2025 के आयोजन तिथि में संशोधन किया गया है। समग्र शिक्षा के डीपीओ प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के राज्य परियोजना निदेशक ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत शैक्षिक वर्ष 2025-26 में जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठ के सभी छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का एसओपी उपलब्ध कराया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपरिहार्य कारणवश कक्षा सात एवं आठ के सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा सात के गणित विषय की परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब कक्षा सात एवं आठ के सामाजिक विज्ञान विषय एवं कक्षा सात के गणित विषय की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र ई-शिक्षाकोष के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। अब 16 सितंबर को द्वितीय पाली में आयोजित कक्षा सात व आठ के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा एवं 17 सितंबर को प्रथम पाली में आयोजित की जाने वाली कक्षा सात के गणित विषय की परीक्षा के लिए चार पृष्ठ कागज या कॉपी संबंधित छात्र-छात्रा स्वयं लाएंगे। इस कार्य के लिए नियमित रूप से विद्यालय लायी जाने वाली कॉपी का भी उपयोग किया जा सकता है। परीक्षा का शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा।