जवान की लापता बच्ची समस्तीपुर में मिली
जयसिंहपुर दुर्गा चौक से लापता पांच वर्षीय बच्ची अनू समस्तीपुर में परिजनों को मिली। अनू की मां का रोना था और पिता रंजीत कुमार ने खोजबीन की। 26 फरवरी को रेलवे पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया। अनू ने बताया कि उसे एक 'मामा' ने अपने साथ लाया था।

तुरकौलिया। जयसिंहपुर दुर्गा चौक से पांच दिन पूर्व लापता पांच वर्षीय बच्ची अनू समस्तीपुर से परिजन को सोमवार को मिली। अनू सीआरपीएफ जवान रंजीत कुमार की पुत्री है। पुत्री को गोद में लेकर परिजन ख़ुशी से झूमने लगे। उन्हें ममता गृह समस्तीपुर ने सौंपा है। मालूम हों कि 25 फरवरी की रात मे अनू को लेकर उसके परिजन पड़ोस मे आई बारात को देखने गए थे। जहाँ से देर रात मे वे सब जब घर आये तो अनू गायब थी। खोजबीन शुरू हुआ। लेकिन उसका कही अता पता नहीं चलने पर उसके परिजन थाना मे आवेदन दिया। उसकी माता का रोरोकर बुरा हाल था।
ओडिशा से छुटी लेकर उसके पिता रंजीत घर आये। खोजबीन शुरू किया। इसी बीच कल शाम मे समस्तीपुर चाइल्ड लाइन द्वारा उनके घर पर फोन आया कि आपकी बच्ची को 26 फरवरी को समस्तीपुर एक ट्रेन से रेलवे पुलिस ने रेस्कयु किया है। अनू केवल यही कह रही है कि उसे मामा ने अपने साथ लाया था। कौन है मामा इसका पता नहीं चल पाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



