नाबालिग को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

Feb 28, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

पीपराकोठी के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि जब वह बकरी चराने गई थी, तब सदरे आलम ने उसकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगा लिया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने मां के साथ मारपीट की।

नाबालिग को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में सदरे आलम, प्राण मियां, साहिना खातून एवं रऊफ मियां समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया है कि वह बकरी चराने सरेह गई हुई थी। और उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर सदरे आलम घर पर पहुंचा और उसकी बेटी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। जब वह सरेह से लौटकर घर पहुंची तो बेटी को घर पर नहीं पाया।

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद प्राण मियां, साहिना खातून और रऊफ मियां गाली-गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।