नाबालिग का अपहरण,प्राथमिकी दर्ज
एक नाबालिग लड़की को उसके घर के पड़ोसी गांव के दो लड़कों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने रात भर की खोज के बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया...

कुण्डवा चैनपुर,निसं। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परिजनों ने खोजबीन के बाद सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पन्द्रह नवम्बर की रात्री लड़की रात्री के आठ बजे खाना खाकर दरवाजे पर टहल रही थी,तभी गांव के पश्चिम दिशा से बगल के गांव के दो लड़के अपनी अपनी बाइक से आये और लड़की को बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर भाग निकले। लड़की की खोज परिजनों ने रात भर की। लड़की को बाइक से लेकर जाते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। उनलोगों की निशानदेही पर लड़की के परिजन उनके घर पहुंचे।आरोप है कि जब लड़की के परिजन लड़के के परिजनों के पास उसके घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।
