ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीलंबी कूद में बालिका वर्ग में मीरा को प्रथम स्थान

लंबी कूद में बालिका वर्ग में मीरा को प्रथम स्थान

घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। बनकटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया खेल मैदान में प्रखंड...

लंबी कूद में बालिका वर्ग में मीरा को प्रथम स्थान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 21 Jan 2023 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। बनकटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल महोत्सव 2022-23 का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

इसके उपरांत हाल ही में ठंड से मृत युवा शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा के निधन पर दो मिनट का मौन रख शिक्षकों,पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 14,17 व 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो क्रिकेट,फुटबॉल आदि का स्पद्र्धाओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग के लम्बी कूद में प्रथम स्थान प सुधीर तो बालिका वर्ग में मीरा कुमारी,हाई जम्प में बालिका वर्ग में निशा कुमारी,व 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नितेश कुमार व वालिका वर्ग में अनु कुमारी,300मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुजल कुमार व बालिका वर्ग में अमीषा कुमारी विजेता बनीं। कबड्डी में राज बहादुर राजकली कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने परचम लहराया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े