Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMayor Lays Foundation for RCC Drain and Paver Block Construction in Motihari
5 करोड़ से नाला व पेवर्स ब्लॉक का होगा निर्माण

5 करोड़ से नाला व पेवर्स ब्लॉक का होगा निर्माण

संक्षेप: मोतिहारी में नगर निगम ने छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक 5 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला और पेवर्स ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास किया। महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि यह परियोजना जलजमाव की समस्या को स्थायी रूप...

Tue, 16 Sep 2025 01:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी। नगर निगम की ओर से शहर के छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक करीब 5 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला व पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का सोमवार को महापौर प्रीति कुमारी ने शिलान्यास किया । शिलान्यास समारोह में नगर आयुक्त सुमन सौरभ यादव , निगम पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि नगर निगम का मुख्य लक्ष्य शहर में जलजमाव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करना और स्वच्छ, सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस नाला निर्माण से बरसात के समय पानी निकासी की समस्या समाप्त होगी और पेवर्स ब्लॉक निर्माण से सड़क मार्ग आकर्षक, टिकाऊ व धूल-मुक्त बनेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाले आरसीसी नाले व पेवर्स ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निगम के अभियंताओं द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी । ताकि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। स्थानीय पार्षद व उपस्थित लोगों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। महापौर ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा, स्वच्छता और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के सभी वार्डों में आज विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों के हमारे कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, उतना पिछले दस वर्षों में भी नहीं हो पाया था। पिछले दस वर्षों में नगर निगम द्वारा लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए थे। अभी उनलोगों के द्वारा शहर के पानी निकासी को सुनिश्चित करने के लिए बाजार समिति रोड, मठिया ज़िरात, जमला रोड, छतौनी, बंगाली कॉलनी, श्रीकृष्ण नगर, राजबाजार, बरियारपुर, चांदमारी और शहर के अन्य क्षेत्रों में मुख्य नाला निर्माण कार्य कराना प्राथमिकता में है।