सड़कों पर दिखा सेवा व भक्ति का अदभुत मंजर
मोतिहारी में पताही के बेलवा घाट से अरेराज तक 80 किलोमीटर कांवर पथ पर डाक बम कांवरियों की धूम थी। शहरवासी कांवरियों की सेवा में जुटे थे। लोग गर्म पानी, फल, चाय और दर्द निवारक स्प्रे लेकर आए थे। शाम सात...

मोतिहारी,निप्र। शरीर पर गेरुआ वस्त्र व कंधे पर कांवर। मन में भगवान भोलेनाथ की अटूट भक्ति व मुख से बोल बम के बार-बार निकल रहे जयघोष। चेहरे पर अनोखी चमक। यह नजारा था पताही के बेलवा घाट से अरेराज के 80 किलोमीटर कांवर पथ का। पूरा पथ गुरुवार को डाक बम कांवरियों से पट गया था। दोपहर बाद डाकबम कांवरियों का जत्था पताही के बेलवा बागमती व लालबकेया नदी के संगम घाट से जलबोझी कर अरेराज रवाना होना शुरू हुआ। डाकबम कांवरियों की सेवा में पूरा शहर उमड़ा था : शाम होते ही शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया था।
पूरा शहर मानो सड़क पर उमड़ पड़ा था। शहर के छतौनी चौक से रघुनाथपुर तक सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। कोई हाथों में गर्म पानी लिये थे, तो कोई फल व चाय। कोई शर्बत लिये था तो किसी के हाथ में दर्द निवारक स्प्रे था। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं। अब सभी को बेसब्री से डाकबम कांवरियों के आने का इंतजार था। शाम सात बजे के बाद डाक बम कांवरिये मोतिहारी शहर में प्रवेश करना शुरू कर दिये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




