Motihari News: पांच शराब भट्ठी ध्वस्त, शराब बरामद
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Motihari News: मोतिहारी में शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस और एएलटीएफ ने छापेमारी कर 5 शराब भट्ठियों को नष्ट किया और 142 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा, 6500 लीटर अर्द्धनिर्मित चुलाई शराब भी नष्ट की गई। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। साथ ही शराब बनानेवाले माफियाओं को चिंहित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एएलटीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। वहीं 142 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। जबकि 6500 लीटर अर्द्धनिर्मित चुलाई शराब को विनष्ट किया गया है। शराब तस्करी में शामिल तस्करों को चिंहित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

