ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीदहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक विवाहिता की हत्या दहेज को लेकर कर दी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक राय की पत्नी सविता देवी की हत्या मार पीट कर उसके बाद गला दबा कर दी...

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 05 Jun 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक विवाहिता की हत्या दहेज को लेकर कर दी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक राय की पत्नी सविता देवी की हत्या मार पीट कर उसके बाद गला दबा कर दी गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता जगन राय ने बताया कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के पिता कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धरनी छपरा गांव के रहने वाले हैं। मृतका के पिता ने बताया कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर अशोक राय से पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद से ही बाइक की मांग ससुराल वालों द्वारा की जाने लगी। इसके लिये उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित भी किया जाता था।अंत में उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस छानबीन में जुटी है ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें