ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीविवाहिता व पुत्री को जलाकर मारा

विवाहिता व पुत्री को जलाकर मारा

मधुबन थाने के कंसपकड़ी ग्राम में दहेज के लिए एक विवाहिता व उसकी पुत्री को मार कर जला देने की घटना की एफआईआर मधुुबन थाने में दर्ज हुई...

विवाहिता व पुत्री को जलाकर मारा
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSun, 06 Oct 2019 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन थाने के कंसपकड़ी ग्राम में दहेज के लिए एक विवाहिता व उसकी पुत्री को मार कर जला देने की घटना की एफआईआर मधुुबन थाने में दर्ज हुई है।

इस मामले में मधुबन थाने में मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना के अजना कोट ग्राम के राजेन्द्र सहनी ने कहा है कि ढ़ाई वर्ष पूव उसने अपनी पुत्री बबीता देवी की शादी कंसपकड़ी ग्राम के इन्द्रदेव सहनी के पुत्र जादव लाल सहनी से की थी। कुछ दिनों के बाद घरवाले दहेज में एक लाख रूपये या एक बाइक देने के लिए पुत्री पर दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर उनलोगों ने गत शुक्रवार को इनकी पुत्री व नतीनी की हत्या कर शव को जला दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में कंसपकड़ी जादव लाल सहनी,इन्द्रदेव सहनी, राम लाल सहनी, रामसखिया देवी,सकल सहनी व मुजफ्फरपुर जिला के सिकन्दरपुर ग्राम के पिन्टु सहनी की पत्नी हेमन्ती देवी को आरोपित किया गया है। बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें