ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीसुगौली नगर को स्वच्छ बनाएं : झा

सुगौली नगर को स्वच्छ बनाएं : झा

नगर पंचायत के विकास में उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में शुक्रवार को नगर के सभा भवन में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार झा ने पार्षदों के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान कार्यपालक...

सुगौली नगर को स्वच्छ बनाएं  : झा
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 21 Sep 2019 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत के विकास में उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में शुक्रवार को नगर के सभा भवन में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार झा ने पार्षदों के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान कार्यपालक अभियंता सोमेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

उन्होंने पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के साथ ही इसके विकास की योजनाओं पर पहल होना चाहिए। शहर में फैली गंदगी की सफाई में अवरोध उत्पन्न करना देश ही नही समाज के लिए भी घातक है। अन्य विकास कार्यों में भी अधिकारी व पार्षद रुची लें। जिससे शहर का सतत विकास हो।

इस मौके पर नगर मुख्य पार्षद गोदावरी देवी,उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा,सरिता देवी,कविता देवी,नज़ीर अहमद,मंजू देवी,राजकुमार,योगेंद्र पूरी,मंजू देवी,सहित सभी पार्षद मौजूद थे। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद सहित कई अन्य पार्षदों ने नगर के विकास में बाधा उत्पन्न होने को लेकर विभागीय शिकायत की थी। कार्यपालक पदाधिकारी और पार्षदों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की लेकर चर्चा की गई।

इनदोनों के बीच खींचातानी को लेकर विकास कार्य प्रभावित है। पूरे शहर में गन्दगी का अंबार लगा है। बिगड़े तालमेल को लेकर सफाईकर्मियों को सफाई करने तक मनाही कर दी गयी है। वही इसके पूर्व सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर के लोग बीते करीब दो सप्ताह से नारकीय जीवन जीने को विवश है। हर जगह गंदगी के बाद अब बदबू देने लगा है। मोहल्ले के लोग व राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें