केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मनाया अपना दूसरा दीक्षांत समारोह
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 2024 में कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जिसमें दूसरा दीक्षांत समारोह और महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ एमओयू शामिल हैं। 433 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई और...
मोतिहारी,निज प्रतिनिधि। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2024 उपलब्धियों भरा रहा। दीक्षांत , दीक्षारंभ समारोह, एकेडमिक उपलब्धियों के अलावे कई प्रमुख शिक्षण संस्थाओं से एमओयू भी हुआ। इस दौरान, विश्वविद्यालय शोध के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। विश्वविद्यालय को वर्ष 2024 में 130 एकड़ भूमि प्राप्त हुआ है। अब कुल 263 एकड़ भूमि प्राप्त हो गयी है। आईआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 20वां स्थान प्राप्त की है। विश्वविद्यालय ने मनाया अपना दूसरा दीक्षांत समारोह:
साल के अंतिम माह में 7 दिसंबर को केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपना दूसरा दीक्षांत समारोह मनाया। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। जबकि विशिष्ठ अतिथि में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व सांसद राधा मोहन सिंह थे। इस दौरान, कुल 433 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गयी। इनमें, 121 छात्र स्नातक से, 265 स्नातकोत्तर और 47 छात्र पीएचडी से शामिल थे।
विश्वविद्यालय ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस:
3 अक्टूबर को अपना आठवां स्थापना दिवस महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में मनाया। मुख्य अतिथि झारखंड कें्रदीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.क्षिति भूषण दास, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पदमश्री प्रो.राजेंद्र मिश्र अभिराज व जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेंद्र कुमार वाजपेयी थे।
कई महत्वपूर्ण संस्थानों से हुआ एमओयू:
कुलपति के नेपाल दौरे के दौरान महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय व नेपाल के नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान के बीच शिक्षा व शोध के क्षेत्र में समझौता हुआ। जिस पर कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव व नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान के प्रेम न्यूपानी ने हस्ताक्षर किये। केंद्रीय विश्वविद्यालय व एमआईटी मुजफ्फरपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से समझौता हुआ।
50 छात्रों ने यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा में पायी सफलता:
विश्वविद्यालय के 50 छात्रों ने यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जेआरएफ के लिए जूलॉजी के 3 छात्रों का चयन हुआ। केंद्रीय विश्वविद्यालय के चार छात्रों का च यन भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के लिए हुआ। गणित विभाग ने एकसप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया। स्नातक सत्र 2024 के छात्रों केलिए दीक्षारंभ का आयोजन बृहस्पति सभागार में हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।