हत्या के आरोपी सहित नशेबाज व वारंटी हिरासत में
मधुबन पुलिस ने हत्या के आरोपी गोलू पांडेय और नशेबाज राहुल कुमार सहित एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। गोलू पांडेय पर 2022 में एक युवती के साथ रेप कर हत्या का आरोप है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मधुबन। मधुबन पुलिस ने हत्या के आरोपी सहित नशेबाज व वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2022 में एक युवती के साथ रेप कर हत्या कर दिए जाने के मामले में आरोपी तालीमपुर ग्राम के गोलू पांडेय को शिवहर जिला के पिपराही थाना से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गड़हिया बाजार थाना के चौहनिया ग्राम के राहुल कुमार को नशे की हालत में वह वारंटी राम एकबाल सहनी को बहुआरा भान ग्राम से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
परीक्षार्थी अमरेश कुमार,बंदना,राजीव श्रीवास्तव,सौरभ राज आदि ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का हल ठीक ढंग से कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



