घरेलू गैस की कीमत में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ
मोतिहारी में एलपीजी के दाम में वृद्धि की गई है, जो शनिवार से लागू हो गई है। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते घरेलू और कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे उपभोक्ताओं पर प्रति माह 1.08 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। घरेलू गैस पर 60 रुपए की वृद्धि से 3.60 लाख रुपए का दैनिक बोझ बढ़ा है।

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । एलपीजी के दाम में वृद्धि कर दी गई है । गैस पर बढ़े दाम शनिवार से लागू हो गए हैं। ईरान इजरायल युद्ध के मद्देनजर घरेलू गैस से लेकर कॉमर्शियल गैस तक के दाम बढ़ गए हैं। नए दर पर गैस डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा उपभोक्ताओं को आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गैस की कीमतों के छलांग लगाने से उपभोक्ताओं के जेब पर अचानक बोझ बढ़ गया है। घरेलू गैस के दाम पहले से ही बढ़े हुए थे। अब उपभोक्ताओं को बढ़े हुए दर पर गैस सिलेंडर लेना होगा। इससे उपभोक्ताओं का घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।
प्रति माह 1.08 करोड़ बढ़ेगा उपभोक्ताओं पर बोझ : जिले में 135 गैस डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से गैस की आपूर्ति होती है। प्रतिदिन करीब 6 हजार गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी जाती है। घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपए की वृद्धि किए जाने से प्रतिदिन 3.60 लाख रुपए का बोझ उपभोक्ताओं पर बढ़ गया है। वहीं प्रति माह का आंकड़ा घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर 1 करोड़ 8 लाख रुपए अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इसके अलावा कॉमर्शियल सहित अन्य गैस सिलेंडर लेने पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


