ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मोतिहारी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय हेनरी बाजार सेवा केंद्र , मोतिहारी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेवाकेंद्र के क्लास हाल में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त...

ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSun, 02 Sep 2018 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेनरी बाजार सेवा केंद्र , मोतिहारी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेवाकेंद्र के क्लास हॉल में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आध्यात्मिक समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी बीके विभा व बीके रेणु बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम मोहन भी  है। वे अपने विशेष गुणों की खुशबू से सभी के दिलो में समाए हुए हैं। शिवरात्रि के बाद गीता जयंती फिर पवित्रता का त्योहार रक्षा बंधन के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आता है उसके आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए केंद्र प्रभारी ने कहा कि जब धरती पर धर्मग्लानी होती है। पापाचार अत्याचार व अनाचार पराकाष्ठा पर होती है यानि दुनिया घोर अंधियारे में चला जाता है तब परमपिता परमात्मा शिवबाबा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है ,वे आकर ब्रह्मा तन का आधार लेकर गीता ज्ञान देते हैं व सहज राजयोग का अभ्यास कराकर और पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर दुनिया को पवित्र बनाते हैं । फिर पवित्र दुनिया में श्रीकृष्ण का जन्म होता है। श्रीकृष्ण के जन्म के साथ नई सतयुगी दुनिया का शुभारंभ होता है,इसलिए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बडा ही आकर्षक श्रीकृष्ण व गोपिकाओं की झांकी सजाई गई थी। गोपिका बनी बच्चियों ने कई आकर्षक नृत्य भी  प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण के रूप में बहन अनोखी थी व नृत्य प्रस्तुत किया बहन छवि, मुस्कान व अनन्या ने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें