केसरिया-चकिया राम जानकी पथ परियोजना का हुआ भूमि वर्गीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी में एन एच 227 ए केसरिया - चकिया राम जानकी पथ परियोजना के लिए भूमि वर्गीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्य पांच सदस्यीय समिति द्वारा किया जा रहा है। परियोजना में 56 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण होगा, जो अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जाएगी।

केसरिया-चकिया राम जानकी पथ परियोजना का हुआ भूमि वर्गीकरण

मोतिहारी। एन एच 227 ए केसरिया - चकिया राम जानकी पथ परियोजना का हुआ भूमि वर्गीकरण शुरु कर दिया गया। भूमि का वर्गीकरण पांच सदस्यीय समिति ने केसरिया प्रखंड के ढेकहा मौजा से प्रारंभ किया। समिति में जिला भूअर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार, अपर जिला भूअर्जन पदाधिकारी विकास सिंह आदि शामिल है। वर्गीकरण कार्य पूरा होने के बाद अधिसूचना का होगा प्रकाशन कर दिया जायेगा। अधिसूचना प्रकाशन के बाद रैयतों से दावा आपति लिया जायेगा। दावा आपति निपटारे के बाद शुरु होगा भूअर्जन की प्रक्रिया होगी। राज जानकी पथ परियोजना में जिले के केसरिया, चकिया व मधुबन में बाइपास बनेगा। जिले के केसरिया के लालाछपरा में गोपालगंज से सड़क प्रवेश करेगी।

केसरिया के 14, चकिया व मधुबन के 19 गावों से होकर फोरलेन सड़क गुजरेगी। अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक फोरलेन बनेगी। जिले में इस परियोजना की कुल लंबाई 56 किलोमीटर है। केसरिया बाइपास: केसरिया बाइपास में लालाछपरा, ताजपुर देउर, केसरिया, पीपरा, वैसखवा, मधुबन, राजपुर, बहुआरा हरवंश, मठ गोवर्धन, कैथवलिया, बलिबेलवा, धु्रप पकड़ी, वृंदावन गांव को शामिल करने का प्रस्ताव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।