Motihari News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से हो रही परेशानी

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

Motihari News: मोतिहारी के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से समस्याएं बढ़ रही हैं। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की है, क्योंकि कई विद्यालयों की चहारदीवारी जर्जर है। जैसे अरेराज विद्यालय की चहारदीवारी नहीं है और मधुबन विद्यालय में अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। जलजमाव भी एक गंभीर समस्या है।

Motihari News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से हो रही परेशानी

Motihari News: मोतिहारी। जिले में संचालित हो रहे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा को लेकर है। कई कस्तूरबा विद्यालय में चहारदीवारी जर्जर स्थिति में है। जलजमाव की समस्या से भी परेशानी होती है। उदाहरण के लिए अरेराज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय स्थापना के समय से ही चहारदीवारी विहीन है। वहीं, मधुबन कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पूरब दिशा में पक्की चहारदीवारी नहीं होने के कारण छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर आशंका रहती है। फिलहाल सुरक्षा के लिए अस्थायी टीनयुक्त घेरा लगाया गया है। । वहीं ढाका कस्तूरबा विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या रहती है।

यहां चहारदीवारी के बगल में मुख्य सड़क के किनारे खुले में मांस की बिक्री की जाती है। जिसके कारण लोगों के जमावड़े से असुरक्षा का माहौल रहता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से हो रही परेशानी