
मेले में सजने लगी हैं लकड़ी की दुकानें , कुण्डवा मेला आज
संक्षेप: भवानीपुर जिरात में कुंडवा मेला 5 नवम्बर से शुरू होगा। यह मेला एक महीने तक चलेगा और लकड़ी के सामानों के लिए प्रसिद्ध है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं, जहां पलंग, टेबल, कुर्सी आदि बिकने के लिए उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस मेले से घरेलू सामान खरीदते हैं।
मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता । भवानीपुर जिरात में सदर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा से आरंभ होकर लगभग एक माह तक चलने वाले कुंड़वा मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह मेला पांच नवम्बर बुधवार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि से आरंभ हो जाएगा। लकड़ी के सामानों के लिए जिले में प्रसिद्ध इस मेले में दुकानें सज धज कर तैयार हैं। इस मेले में बिकने के लिए साधारण पलंग से लेकर विभिन्न साईजों में सनमाईका पलंग,ड्रेसिंंग टेबल,एक से बढ़कर एक डिजाइनों में डाइनिंग टेबल,डबल बेड शीशा लगा पलंग ,सनमाईका दीवान पलंग आदि बिकने के लिए आ चुके हैं। लकड़ी से बनी सामानों के लिए प्रसिद्ध कुंड़वा मेला में दूर दराज से आये दुकानदारों ने लकड़ी की दूकानों को सजा दिया है।

दुकानदारों को कार्तिक पूर्णिमा की प्रतीक्षा है। जिस दिन लकड़ी के सामानों सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ग्रामीण क्षेत्र का मेला होने के कारण इस मेले से लोग पलंग,कुर्सी,टेबल ,किसान खुरपी, हंसुआ तथा महिलाएं घरेलू कार्यों में काम आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करती हैं। इस मेले में एक सनमाईका टेबल और चार कुर्सियां आठ से दस हजार रु.,लकड़ी का एक साधारण टेबल और चार कुर्सियां आठ से दस हजार रु.,डबल बेड शीशा लगा पलंग बीस से तीस हजार रु,दीवान पलंग चालीस से पचास हजार, सनमाईका दीवान पलंग फैशनेबल पचास से साठ हजार प्रति पीस, सोफा सेट पच्चीस से पैंतीस हजार ,शीशम की चौकी सिंगल चार हजार से पांच हजार रुपये,एक टेबल और दो कुर्सियां चार हजार रुपये प्रति सेट बिक रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




